संदेश

गोलगप्‍पे खाने से होते हैं ये फायदे लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोलगप्‍पे खाने से होते हैं ये फायदे

चित्र
गोलगप्पों का नाम सुनकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे हों या बड़े सभी लोग गोलगप्पे खाना बहुत पसंद करते हैं। आपने अक्सर अपने बड़ों को कहते हुए सुना होगा कि ज्यादा गोलगप्पे खाने से पेट का हाजमा खराब हो जाता है या मुँह में छाले हो जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गोलगप्पे खाने से हाजमा स्वस्थ रहता है। गोलगप्‍पे खाने से होते हैं ये फायदे अगर गोलगप्पे के पानी में मीठा डालने की वजाय पुदीना, हींग, नींबू व कच्चा आम डाला जाये तो यह सभी चीजें आपके मोटापे को कंट्रोल में रखेंगी। अगर आपको गोलगप्पे खाना पसंद है तो आप इन्हें अपने घर पर खुद बना सकती हो। कुछ लोगों को बस, ट्रैन या कार में सफर करते हुए एसिडिटी, उल्टी व घुटन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में 4-5 गोलगप्पे खाने से राहत मिलती है। जब मुँह में छाले हो जाते हैं, तो इमली व हींग के पानी के गोलगप्पे खाने से छाले ठीक हो जाते हैं। इससे पेट साफ हो जाता है और छाले सूख जाते हैं। गर्मी के दिनों में प्यास लगने पर गोलपप्पे खाने से मूड फ्रेश हो जाता है। गोलगप्पे खाने के लिए सबसे अच्छा समय दोपहर का माना जाता है।